
सक्ती, 19 जून 2026। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सक्ती पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना सक्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम गढ़गोढ़ी निवासी 28 वर्षीय युवक ने अगस्त 2024 से विवाह का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी द्वारा विवाह से इंकार किए जाने पर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण एवं बयान दर्ज कराया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा एकत्रित साक्ष्यों और जांच में पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद आरोपी को 18 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सक्ती पुलिस ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































