featuredछत्तीसगढ़

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिए विभागों को आवश्यक निर्देश

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार और समय सीमा में करें निराकरण- कलेक्टर आकाश छिकारा

जगदलपुर 23 जून 2026 / कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, योजनाओं की प्रगति एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण तथा बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत चिन्‍हांकित योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बारिश के सीजन में मलेरिया और डेंगू बीमारी की रोकथाम हेतु जिले में प्रत्येक गुरूवार को 10 बजे, 10 मिनट और 10 हफ्तो तक घर एवं परिसर के आस-पास जमे हुए गंदे पानी की सफाई तथा रूके हुए पानी पर मच्छरों के लार्वा पनपने से पहले साफ-सफाई करने हेतु जन जागरूकता निर्मित करने पर जोर दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों की भूमि आवश्यकता से संबंधित जानकारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय आवासीय भवनों का सर्वे कर 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्री स्टैक की प्रगति, पंजीकृत किसानों द्वारा खाद उठाव की स्थिति तथा एलडब्ल्यूई क्षेत्र के तीन-चार ग्रामों के क्लस्टर के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी ली। बैठक में प्रगति पोर्टल में योजनाओं की एंट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए ।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत धान के अलावा अन्य उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े किसानों को लक्षित कर अन्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। देवभोग स्टॉल के लिए स्थान उपलब्ध कराने, सीएसआर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने तथा 16वें वित्त आयोग के अनुदान संबंधी दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। किसानों को समय पर फसल ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के माध्यम से ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं उठाव की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत धान के अलावा अन्य उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े किसानों को लक्षित कर अन्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। देवभोग स्टॉल के लिए स्थान उपलब्ध कराने, सीएसआर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने तथा 16वें वित्त आयोग के अनुदान संबंधी दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। किसानों को समय पर फसल ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के माध्यम से ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं उठाव की स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में जनधन खाता, आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण, श्रमिक कार्ड, विधवा एवं वृद्धा पेंशन योजना, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा एनएचएम के स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उल्लास योजना के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता सुनिश्चित करने और सितंबर माह में आयोजित परीक्षा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सुशासन तिहार एवं राजस्व पखवाड़ा के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने, स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्क्रीनिंग एवं एंट्री कार्य पूर्ण कराने, नक्शा प्रोजेक्ट, जल शक्ति मिशन तथा पुनर्वासित परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आधार अपडेट, नगरनार में रक्तदान शिविर आयोजन, पौधरोपण के लिए सातों जनपदों में भूमि चिन्हांकन एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की भी जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने किसान सम्मान निधि के कार्य में तेजी लाने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को मध्य जुलाई माह तक 100 हितग्राहियों के घरों में सोलर इंस्टॉलेशन पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही मोबाईल वेटनरी यूनिट की निर्धारित रूट पर जा रही इसकी जांच कर एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को रिपोर्ट देने कहा। स्कूलवार लिस्टिंग कर जाति प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु आवश्यकता के आधार पर बच्चों के फार्म भरवाने तथा आवश्यक दस्तावेज के साथ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल एवं ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर यशवंत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button