
जांजगीर-चांपा, 27 जून 2026। जिले के थाना सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन सहित चार मवेशी बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG12 E-0907 में मवेशियों की तस्करी की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राइस मिल के पास सड़क पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की जांच करने पर उसमें चार बैल क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल मवेशियों को मुक्त कराया और वाहन को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
नर्मदा पटेल (65 वर्ष) निवासी सुलौनी, जिला सक्ती
गंगाराम पटेल (42 वर्ष) निवासी सुलौनी, जिला सक्ती
अभिषेक अग्रवाल (24 वर्ष) निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, उप निरीक्षक व्योमेश, एएसआई राजेश सिंह तथा आरक्षक अविलाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































