featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कार्यस्थल पर छुट्टी को लेकर महिला कर्मचारी को किया जा रहा परेशान, महिला आयोग ने मुख्य अभियंता हेमंत सिंह को दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत उत्पादन कंपनी दर्री में कार्यरत एक केमिस्ट महिला कर्मचारी ने अपने उच्च अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाई हैं।उन्होंने कार्यस्थल पर छुट्टी स्वीकृत नहीं किए जाने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची मामले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने गंभीरता दिखाई है। आयोग ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग के मुख्य अभियंता सहित सहायक अभियंता को निर्देशित किया है।

महिला कर्मचारी ने आयोग के समक्ष प्रस्तुत शिकायत में आरोप लगाया कि उसे आवश्यक अवकाश लेने में लगातार परेशान किया जा रहा है तथा कार्यालय में प्रतिकूल माहौल बनाकर मानसिक दबाव डाला जा रहा है। शिकायतकर्ता महिला ने इसे कार्यस्थल पर उत्पीड़न की श्रेणी में बताते हुए न्याय की मांग की।

https://youtu.be/_7MwvhwHzQU?si=0MA57LP99sSEw01D

25 मई को मामले की सुनवाई के दौरान महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने शिकायत के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। आयोग ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत सिंह को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्धारित समयावधि में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के अधिकारों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो दोषी अधिकारियों या कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आयोग ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव रहित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना प्रत्येक संस्थान की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अनावश्यक दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button