featuredछत्तीसगढ़

सुने बकरी कोठा से 19 बकरा-बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये और स्कॉर्पियो जब्त

बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर पुलिस एवं साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बकरा-बकरी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पशुओं की बिक्री से प्राप्त 1 लाख 50 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके बकरी कोठा की दीवार तोड़कर 4 बकरे और 15 बकरियां चोरी कर ली थीं। घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस और साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे स्कॉर्पियो वाहन से गांव-गांव जाकर खेत समतलीकरण का काम मांगने के बहाने घूमते थे और इसी दौरान बकरा-बकरियों की रेकी कर चोरी की योजना बनाते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने चकराभाठा से 19 बकरा-बकरी चोरी कर उन्हें 1 लाख 75 हजार रुपये में बेचने की बात कबूल की। आरोपियों द्वारा बिक्री राशि में से 25 हजार रुपये खर्च किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों में बबलू खान (57 वर्ष), अमूर खान (66 वर्ष), अमीन खान (41 वर्ष), हबीम खान (35 वर्ष), शाहरुख खान (22 वर्ष) निवासी उमरिया, थाना गोरा बाजार, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) तथा मोहम्मद अछ्छन (33 वर्ष) निवासी अमरोहा (उत्तरप्रदेश) शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में कर्रा, थाना रतनपुर क्षेत्र में रह रहे थे।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी तथा साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button