
जांजगीर-चांपा। सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अकलतरा स्थित कन्या शाला में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें CSP योगिताबाली खापर्डे ने छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों और साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग डिटेल या ओटीपी साझा न करें।
सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने छात्राओं से कहा कि यदि वे किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होती हैं या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें।
पुलिस विभाग के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और सतर्क नागरिक बनाना है। जांजगीर-चांपा पुलिस भविष्य में भी स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि साइबर अपराधों के प्रति जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































