
कोरबा। ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम बरपानी मिराईडांड (मोहल्ला पहाड़ी कोरवा) के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक पंचायत स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि मोहल्ले के लोग वर्तमान में डोडी नाले और अन्य असुरक्षित स्रोतों का पानी पीने को मजबूर हैं। दूषित पानी के सेवन से लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गर्मी के मौसम में नाले सूख जाने से पेयजल संकट और भी गंभीर हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मोहल्ले में लगभग 12 परिवार निवासरत हैं, जिन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर पैनल आधारित जल सुविधा अथवा अन्य उपयुक्त पेयजल व्यवस्था शीघ्र स्थापित की जाए।

ज्ञापन पर ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































