featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जन्मदिन पार्टी के बाद खूनी विवाद, बोलेरो कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में जन्मदिन पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत के साथ समाप्त हुआ। घटना में आरोपी ने अपने साथी को बोलेरो कैंपर वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 3 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्जवल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया।

पुलिस द्वारा बताया गया है कि रिजॉर्ट से चेक-आउट करने के बाद सभी युवक बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां तुषार ढांडा और उज्जवल कुमार सिंह के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर तुषार ढांडा अपने बोलेरो कैंपर वाहन में बैठ गया और कथित तौर पर वाहन को उज्जवल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद अन्य साथियों ने गंभीर रूप से घायल उज्जवल कुमार सिंह को तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button