
कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत व्यापक मॉक ड्रिल और विशेष नाकेबंदी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कुल 49 स्थानों पर एक साथ सघन वाहन जांच की गई।






दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान सभी चिन्हित नाकेबंदी स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। थाना एवं चौकी प्रभारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा दस्तावेजों की गहन जांच की। अभियान के दौरान बैरिकेडिंग, वायरलेस संचार प्रणाली और अन्य संसाधनों का उपयोग कर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और समन्वय का परीक्षण किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न नाकेबंदी स्थलों की लगातार निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी स्थानों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्रवाई हो। पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई की दक्षता का भी मूल्यांकन किया गया।
पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जा सके तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































