featuredछत्तीसगढ़

हाईवे पर बेतरकीब खड़े ट्रेलरों पर पुलिस का शिकंजा, 15 चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाहीपूर्वक भारी वाहन खड़ा कर सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने वाले चालकों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 15 ट्रेलर वाहनों को जब्त कर उनके चालकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय  के निर्देश पर चलाए गए अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में अकलतरा, जांजगीर और चांपा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई ट्रेलर चालक बिना किसी वैध कारण, संकेतक, रिफ्लेक्टर अथवा सुरक्षा व्यवस्था के हाईवे किनारे वाहन खड़े किए पाए गए।

पुलिस के अनुसार ऐसे वाहन विशेष रूप से रात के समय गंभीर सड़क हादसों का कारण बन सकते हैं। इसी को देखते हुए सभी 15 ट्रेलर वाहनों को जब्त कर चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें। वाहन में पार्किंग लाइट, रिफ्लेक्टर और वार्निंग ट्रायंगल का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 285 के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्त किए जाएंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button