featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा 8 जुलाई 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न हितग्राही तथा रोजगारमूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रकरणों में शत-प्रतिशत स्वीकृति और सहायता ऋण राशि के समयबद्ध वितरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, रिजर्व बैंक, लीड बैंक एवं अन्य बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना से जुड़े हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लंबित स्थिति नहीं रहनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों की ऋण संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए समय पर ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने योजना अंतर्गत स्वीकृत एवं लंबित ऋण प्रकरणों का बैंकवार विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर श्री महोबे ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नामांकन सुनिश्चित कर उन्हें बीमा सुरक्षा का लाभ दिलाया जाए तथा जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देश दिए कि बैंक सखी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का विस्तार किया जाए।
कलेक्टर श्री महोबे ने बैंकवार जमा राशि, ऋण वितरण (एडवांस) एवं सीडी रेशियो की समीक्षा करते हुए सभी बैंकर्स को जमा के अनुरूप ऋण वितरण बढ़ाने, सीडी रेशियो में सुधार लाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक समन्वय के साथ कार्य करते हुए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दें और अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ें।
कलेक्टर ने जिले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी बैंकर्स को पात्र किसानों के लंबित केसीसी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, नए पात्र किसानों को केसीसी से जोड़ने तथा समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को खेती-किसानी के लिए आसानी से वित्तीय सहायता मिल सके। उन्होंने विशेष केसीसी (पशुपालन) शिविर की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, पात्र पशुपालकों, मछलीपालन करने वाले किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने तथा स्वीकृत ऋण का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को समूहों के लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, स्वीकृत ऋण का समय पर वितरण सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक स्व-सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button