featuredकोरबाछत्तीसगढ़

देवपहरी के एकलव्य विद्यालय में वेदारंभ संस्कार संपन्न, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कराया 300 फलदार पौधों का रोपण

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वयं  फलदार पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कोरबा। गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी ग्राम स्थित एकलव्य विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर कुणाल दुदावत शामिल हुए।

इस अवसर पर कलेक्टर के विशेष आग्रह पर विद्यालय परिसर में 300 फलदार पौधों के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि ‘एक विद्यार्थी–एक पौधा’ अभियान के तहत विद्यालय के 300 विद्यार्थियों ने एक-एक पौधे के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल करने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और समाज के लिए अमूल्य योगदान देगा।

गौरतलब है कि गौमुखी सेवाधाम पिछले 25 वर्षों से जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर वनवासी क्षेत्र में विशेष पिछड़ी एवं संरक्षित जनजातियों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। संस्था राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उन्नत खेती, कौशल विकास, खेल प्रशिक्षण और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य संचालित कर रही है।

संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास में बच्चों को दसवीं कक्षा तक शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। वेदारंभ संस्कार एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश देकर नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button