featuredछत्तीसगढ़

थर्माकोल कटर से गले और सीने पर किया जानलेवा हमला, सक्ती पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सक्ती।पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने मामूली विवाद के बाद थर्माकोल पेपर कटर से युवक के गले और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना थर्माकोल पेपर कटर भी बरामद कर लिया है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वार्ड क्रमांक-1 निवासी कृष्णा सारथी ने अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा पर हत्या की नीयत से धारदार थर्माकोल पेपर कटर से हमला किया। गंभीर रूप से घायल अभय चौहान को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, फिर जांजगीर और बाद में बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए। वहीं, बिलासपुर के अस्पताल में उपचाररत घायल का मरणासन्न कथन भी दर्ज कराया गया, जिसमें उसने कृष्णा सारथी द्वारा थर्माकोल पेपर कटर से हमला किए जाने की पुष्टि की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अभय चौहान द्वारा बार-बार पैसे मांगने और विवाद होने से वह गुस्से में आ गया तथा जान से मारने की नीयत से उसके गले और सीने पर वार कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर खून लगा थर्माकोल पेपर कटर बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी कृष्णा सारथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राजेश यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक राहुल बाजपेयी, पूजा यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, आरक्षक भागवत श्रीवास, रामकृष्ण देवांगन, विकास राठौर, दीपक बंजारे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button