featuredकोरबाछत्तीसगढ़

दबंगई की हद!एचटीपीपी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, बोले– “काम में बाधा डालोगे तो मारेंगे”देखें वीडियो…

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के लोथलोथा में बंद पड़े राखड़ डेम को दोबारा शुरू करने की तैयारी के बीच हसदेव ताप विद्युत उत्पादन कंपनी (एचटीपीपी) के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडेय पर ग्रामीणों को खुलेआम धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जब उन्होंने राखड़ डेम के संचालन का विरोध किया तो अधिकारी ने कथित तौर पर कहा, “काम में बाधा उत्पन्न करोगे तो मारेंगे, काम आज ही शुरू करेंगे।” इस कथित बयान का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। देखें वीडियो ….

https://youtu.be/OEEnVKXJ3Sc?si=1VHc-p8zBRPiWMHj

ग्रामीणों का कहना है कि लोथलोथा का राखड़ डेम पहले ही अपनी क्षमता पूरी होने के कारण बंद किया गया था। अब उसे दोबारा चालू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण, उड़ती राख और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है। इसी चिंता को लेकर ग्रामीण शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।

विरोध करने पर धमकी?

ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी बात सुनने के बजाय अधिकारी ने उन्हें डराने-धमकाने की भाषा का इस्तेमाल किया। यदि आरोप सही हैं, तो यह न सिर्फ सरकारी पद की गरिमा के विपरीत है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

अब उठ रहे हैं बड़े सवाल

क्या अपने गांव और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना अपराध है?

क्या सरकारी अधिकारी ग्रामीणों को धमकाकर अपनी मनमानी करेंगे?

यदि धमकी दी गई है तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई कब होगी?

क्या बंद पड़े राखड़ डेम को शुरू करने से पहले प्रभावित ग्रामीणों की सहमति और पर्यावरणीय पहलुओं का परीक्षण किया गया?

मुख्य अभियंता बोले – कल होगी ग्रामीणों से चर्चा

इस पूरे मामले में मुख्य अभियंता हेमंत कुमार सिंह से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी। हालांकि, अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वारा कथित धमकी दिए जाने के आरोपों की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया।

विधायक से नहीं हो सका संपर्क

इस मामले में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध कराए गए वीडियो के आधार पर प्रकाशित किया गया है।संबंधित मामले में  विधायक से संपर्क होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button