
बिलासपुर/रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक पुत्र ने पिता की डांट से नाराज होकर लकड़ी के डंडे से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को प्रार्थी विमल सूर्यवंशी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मामा शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (38 वर्ष) ने स्वयं आकर बताया कि उसने अपने पिता रिखीराम सूर्यवंशी की हत्या कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीकर घर लौटा था। इस दौरान खाट पर लेटे उसके पिता ने उसे डांट दिया, जिससे वह गुस्से में आ गया और पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रिखीराम सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ तथा आरक्षक धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































