
कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के चर्चित ज्वेलरी दुकान लूट प्रयास मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को कोरबा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
एएसपी नीतीश ठाकुर ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को कटघोरा के छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में तीन आरोपी ग्राहक बनकर पहुंचे थे। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे गमछे से ढंक रखे थे। इनमें दो पुरुष और एक ने पुरुष ने महिला बनकर घटना को अंजाम देने में शामिल था । चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने आरोपियों ने दुकानदार को उलझाया। इसी दौरान एक आरोपी ने दुकान का शटर बंद कर दिया, जबकि दूसरे ने दुकानदार के सीने पर कट्टा अड़ा दिया और आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने का प्रयास किया। महिला बनकर आए आरोपी ने दुकान में रखे जेवर अपने बैग में भरने लगा।
इसी बीच दुकानदार ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और शोर मचाया। आसपास के लोग जुटने लगे तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में दुकानदार को हाथ, आंख और चेहरे पर चोटें भी आई थीं।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल सिंह गोंड और परदेशी राम राठिया को 6 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। वहीं महिला बनकर मुख्य फरार आरोपी विष्णु राठिया लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।
एएसपी नीतीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। आखिरकार उसे आंध्र-कर्नाटक बॉर्डर के हिंदूपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एला प्लांट से 18 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































