
जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई। चांपा पुलिस ने मालवाहक ट्रकों से डीजल चोरी के मामले में करीब 10 माह से फरार चल रहे आरोपी ड्राइवर को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, रंजीत सिंह (55 वर्ष) निवासी ग्राम ढाडे, थाना इस्लामाबाद, जिला अमृतसर (पंजाब) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
54 हजार रुपये का डीजल चोरी, टायर भी बदले
मामले में आशीर्वाद बिल्टकॉन ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मुंशी मोहित सेठी ने 3 अक्टूबर 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कंपनी के दो ट्रक 26 सितंबर 2025 को जयरामनगर से छुरी के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन दोनों ट्रकों की लोकेशन हथनेवरा चौक स्थित एक ढाबे के पास मिली, जबकि दोनों चालकों के मोबाइल बंद थे।
30 सितंबर को मौके पर पहुंचने पर दोनों ट्रकों की डीजल टंकियों के ताले टूटे मिले। जांच में करीब 577 लीटर डीजल, जिसकी कीमत लगभग 54 हजार रुपये थी, चोरी होना पाया गया। साथ ही ट्रकों के टायर भी बदल दिए गए थे। इसके बाद थाना चांपा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
अमृतसर से दबोचा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को फरार आरोपी रंजीत सिंह के पंजाब के अमृतसर में होने की सूचना मिली। इसके बाद चांपा पुलिस की टीम पंजाब रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत चांपा लाई। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस मामले का दूसरा आरोपी राजू सिंह (26 वर्ष) निवासी चांविंदा देवी, थाना मंजिठा, जिला अमृतसर (पंजाब) की मृत्यु हो चुकी है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर तथा आरक्षक प्रकाश द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































