
मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा



संभागायुक्त-कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण


जांजगीर-चांपा, 24 जुलाई । संभागायुक्त सुनील जैन ने आज ग्राम कुटरा स्थित निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन,ऑडिटोरियम, छात्रावास, पहुंच मार्ग सहित विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्यों में सामग्री एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री जैन ने सीजीएमएससी के नोडल अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज परियोजना की प्रगति, विभिन्न भवनों के निर्माण तथा अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। संभागायुक्त श्री जैन ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजना के पूर्ण होने की समय-सीमा की जानकारी ली तथा संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने पीपल तथा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आम का पौधरोपण किए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































