
प्राप्त 66 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 26। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र और समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनदर्शन में नागरिकों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, गैस कनेक्शन, ऋण, मुआवजा सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। ग्राम बसंतपुर के रमेश कुमार पटेल ने भू-अधिकार पुस्तिका में सुधार, चंदनियापारा निवासी जमुना यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, ग्राम दुरपा की चंद्रिका देवी सहिस ने पेंशन, चांपा निवासी मदनलाल देवांगन ने आवासीय पट्टे के नामांतरण, अकलतरा निवासी अजय कुमार ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण तथा औराई कला निवासी सुखी राम पटेल ने मुआवजा राशि दिलाने की मांग रखी।
इसके अलावा सीमांकन, नामांतरण, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री महोबे ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































