
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित राजस्व निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
साकेत स्थित निगम मुख्य प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आयुक्त ने संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, शिक्षा उपकर, भवन एवं दुकान किराया सहित विभिन्न मदों में राजस्व वसूली की जोनवार और वार्डवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले वर्षों के बकाया कर के साथ-साथ चालू वित्तीय वर्ष की कर राशि की वसूली में तेजी लाई जाए तथा बड़े बकायादारों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
आयुक्त ने कहा कि शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता के लिए निगम की आय बढ़ाना जरूरी है। इसलिए करदाताओं से समय पर कर संग्रह सुनिश्चित किया जाए और राजस्व वसूली से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए।
हर भवन पर हो करारोपण
बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र के सभी आवासीय और व्यावसायिक भवनों में करारोपण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन भवनों का विस्तार हुआ है या जो अब तक कर दायरे से बाहर हैं, उनका सर्वे शीघ्र पूरा कर नियमानुसार कर लगाया जाए।
करदाताओं से सहयोग की अपील
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे निगम को देय बकाया एवं चालू वर्ष के करों का समय पर भुगतान करें, ताकि शहर के विकास कार्यों और नागरिक सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।
बैठक में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, संपत्तिकर अधिकारी अनिरुद्ध सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता सहित निगम के राजस्व एवं जोन अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































