
कोरबा। कटघोरा नगर पालिका परिषद में अटल परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में कथित ₹13.60 लाख के घोटाले को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने और नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।


गोपाल मोदी ने आरोप लगाया कि अटल परिसर में प्रतिमा निर्माण के दौरान ब्रॉन्ज सामग्री के नाम पर भुगतान किया गया, जबकि मौके पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री अथवा कंक्रीट का उपयोग किए जाने की आशंका है। उनका कहना है कि यदि यह आरोप सही साबित होते हैं तो यह सरकारी खजाने पर सीधा डाका और जनता के विश्वास के साथ गंभीर विश्वासघात है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विशेषज्ञों से जांच हो तथा निविदा प्रक्रिया, मापन पुस्तिका (एमबी), बिल, वाउचर और भुगतान संबंधी सभी अभिलेखों की गहन वित्तीय जांच की जाए।
गोपाल मोदी ने यह भी मांग की कि जांच पूरी होने तक संबंधित सीएमओ को तत्काल पद से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष ढंग से हो सके और किसी प्रकार के साक्ष्य प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि या ठेकेदार दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
भाजपा ने इस पूरे मामले को जनता के टैक्स के पैसे की कथित लूट बताते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा और दोषियों को बचाने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह शिकायत एवं आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष कोरबा गोपाल मोदी द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक जांच और पुष्टि होना शेष है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































