
बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), शासकीय रेल पुलिस (GRP) तथा रेलवे लाइन से जुड़े जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सक्ती जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए सभी एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्य करें।
एक माह में तैयार होगा अपराधियों का डेटाबेस
आईजी ने रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) लगाने के निर्देश दिए। सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को एक माह के भीतर आदतन अपराधियों, नशा तस्करों और लापता बच्चों का डेटाबेस आरपीएफ को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया, ताकि अपराधियों की त्वरित पहचान और निगरानी की जा सके।
ड्रग्स और अवैध कबाड़ के खिलाफ संयुक्त अभियान
ट्रेनों के माध्यम से गांजा, हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए RPF, GRP और जिला पुलिस की संयुक्त सरप्राइज चेकिंग टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। रेलवे संपत्ति की चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार में शामिल नेटवर्क पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रात में स्टेशनों पर बढ़ेगी निगरानी
रेलवे स्टेशन परिसरों में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक लगाने के लिए नियमित नाइट पेट्रोलिंग और रात में रुकने वाली ट्रेनों की 100 प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्टेशन परिसरों में खड़े लावारिस वाहनों की भी सघन जांच होगी।
‘रेल मदद’ ऐप की सराहना, साइबर निगरानी होगी मजबूत
बैठक में महिला सुरक्षा, चोरी और मानव तस्करी जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ‘रेल मदद’ ऐप की सराहना की गई। वहीं रेलवे वाई-फाई का दुरुपयोग कर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर निगरानी के लिए विशेष साइबर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
ट्रैफिक और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चर्चा
सक्ती के जेठा स्टेशन अंडरब्रिज की तकनीकी खामियों की जांच के लिए संयुक्त सर्वे टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पेंड्रा, खरसिया और सक्ती में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए फ्लाईओवर प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बाराद्वार के संडे मार्केट के दौरान रेलवे फाटक पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में आईजी रामगोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा रेलवे सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































