featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने उदयपुर विकासखंड के रीखी में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय एवं विशुनपुर, दावा के प्राइमरी एवं मीडिल स्कूलों का किया निरीक्षण

शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रीखी एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

सीएसआर के स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ हो, सीएसआर से प्रोजेक्ट करने के दिए निर्देश

अडानी समूह को दस विद्यालयों में वृहद पौधारोपण कराने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को उदयपुर विकासखंड के रीखी, बिशुनपुर एवं दावा ग्राम का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सीएसआर मद से संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम पंचायत रीखी में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन में निर्मित हो रहे कक्षों, छात्रावास, खेल मैदान सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन कर गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम विशुनपुर एवं दावा के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा उनसे पढ़ाई, पाठ्यक्रम एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मीडिल स्कूल दावा के छात्र को चिकित्सकीय उपचार कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति का भी जानकारी ली तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किचन शेड एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मेन्यू की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन प्रदाय किए जाएं।

साल्ही में कलेक्टर ने अडानी द्वारा सीएसआर मद से संचालित विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को सीएसआर के स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ हो, सीएसआर से प्रोजेक्ट करने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ने अडानी कंपनी के प्रतिनिधियों को दस विद्यालयों में वृहद पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अडानी विद्या मंदिर विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, संसाधन एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई परीक्षा के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने को कहा, जिससे मेडिकल एंव इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों का रुझान बढ़े।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम रामराज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button