featuredछत्तीसगढ़

दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

जशपुर 7 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत गठित त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा राजकीय कार्यालय के निर्देशन कलेक्टर रोहित व्यास मार्गदर्शन में दो दिवसीय 5 से 6 अगस्त तक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD), क्लस्टर समन्वयक तथा संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड सदस्यों की क्षमता का विकास करना, प्रोड्यूसर कंपनी के प्रभावी संचालन, व्यवसाय विकास, वित्तीय प्रबंधन, सुशासन तथा बकरी पालन आधारित आजीविका को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार सहित पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए बकरी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रोड्यूसर कंपनी की कार्यप्रणाली, निदेशक मंडल की भूमिका एवं दायित्व, बाजार से जुड़ाव तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर तीनों जिलों—जशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर—के अधिकारियों एवं बोर्ड सदस्यों के मध्य अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया तथा प्रोड्यूसर कंपनी को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सदस्य-केंद्रित संस्था के रूप में विकसित करने हेतु सामूहिक रणनीति पर चर्चा की गई।

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कंपनी के माध्यम से बकरी पालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि करने तथा तीनों जिलों के समन्वय से कंपनी को एक सफल एवं आदर्श महिला प्रोड्यूसर कंपनी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button