
कोरबा, 7 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम कोरबा ने संपत्तिकर और दुकान किराये की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शहर की चार दुकानों को सील कर दिया। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि की वसूली के लिए सीलिंग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

निगम अधिकारियों के अनुसार, बकायादारों को पूर्व में नोटिस जारी कर संपत्तिकर, भवन-दुकान किराया सहित अन्य बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद राशि जमा नहीं किए जाने पर निगम ने कार्रवाई की।

निगम के संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 13 स्थित फर्नीचर दुकान, वार्ड क्रमांक 06 मेन रोड कोरबा स्थित वर्षा ट्रेडिंग दुकान तथा पं. रविशंकर शुक्ल नगर स्थित निगम की दुकान क्रमांक 31 सारी हब और दुकान क्रमांक 34 श्रद्धा रेफ्रिजरेशन को सील किया गया।

बकाया राशि जमा करें, कार्रवाई से बचें
निगम अधिकारियों ने बकायादारों और करदाताओं से अपील की है कि वे संपत्तिकर, दुकान किराया एवं अन्य बकाया करों की राशि समय पर जमा करें। निगम ने चेतावनी दी है कि बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध सीलिंग सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
निगम अधिकारियों का कहना है कि करों की समय पर वसूली नहीं होने से निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, जिसका असर शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर भी पड़ता है। निगम ने नागरिकों से समय पर करों का भुगतान कर शहर के विकास और बेहतर नागरिक सेवाओं में सहयोग करने की अपील की है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































