featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखण्ड सीतापुर का किया दौरा

जनपद पंचायत कार्यालय सीतापुर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश

विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान की जानकारी साझा करने तथा नियमित न्यूजपेपर पढ़ने की आदत विकसित करने शिक्षकों को दिए निर्देश

टाऊ प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन कर संचालन  जल्द शुरू करने दिए निर्देश

अंबिकापुर, 07अगस्त,2026/कलेक्टर अजीत वसंत शुक्रवार को विकासखण्ड सीतापुर के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं राजापुर में स्थित टाऊ प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण कर संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भी अवलोकन कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम सीतापुर  फागेश सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ सीतापुर जयगोविंद गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत कार्यालय सीतापुर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने जनपद पंचायत कार्यालय सीतापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों का जायजा लिया तथा संचालित योजनाओं, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के राशन कार्ड सम्बन्धी आवेदन का निराकरण प्राथमिकता से करें।  उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और कर्मचारियों की उपस्थिति का भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को कार्यालय में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने खड़गांव एवं जामकानी में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों में नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रार्थना सभा के उपरांत विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का ज्ञान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे अपने आसपास की दुनिया से भी निरंतर जुड़े रहेंगे।

राजापुर में टाऊ प्रोसेसिंग यूनिट का लिया जायजा, जल्द संचालन शुरू करने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने राजापुर स्थित टाऊ प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर निर्माण एवं तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट में उपलब्ध मशीनों, आवश्यक व्यवस्थाओं और संचालन की तैयारियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रोसेसिंग यूनिट का संचालन एक माह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी कर यूनिट को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

लखपति दीदी गीता पैंकरा से मिले कलेक्टर, प्रयासों की सराहना करते हुए आगे बढ़ने किया प्रेरित

निरीक्षण के दौरान  कलेक्टर जामकानी में लखपति दीदी गीता पैंकरा से मिले। गीता ने कलेक्टर से अपनी आजीविका गतिविधि एवं आर्थिक सशक्तिकरण की सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें 60 हजार का ऋण प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग उन्होंने किराना दुकान संचालन के लिए किया। इस व्यवसाय के माध्यम से वे प्रतिमाह लगभग 10 हजार की आय अर्जित कर रही हैं। कलेक्टर ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्हें इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़ने प्रेरित किया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को इस तरह के छोटे दुकान, लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने लोगों को प्रेरित करने कहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button