
कोरबा, 09 अगस्त 2026। कोरबा पुलिस के “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने युवती से मारपीट कर मोबाइल लूटने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 हजार रुपये कीमत का Realme मोबाइल बरामद किया है।
रेलवे क्रॉसिंग के पास युवती से लूट
मामला 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे का है। बालाजी विहार स्कूल के पास पंप हाउस अटल आवास निवासी 24 वर्षीय पूनम राय बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर मारपीट की और Realme कंपनी का करीब 15 हजार रुपये कीमत का मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी पुलिस ने अपराध क्रमांक 274/2026 के तहत धारा 304(2), 115(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान रामा सोरी (29), पिता बंशी सोरी, निवासी जैन मंदिर के पीछे, बुधवार बाजार के पास, कोरबा के रूप में की।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी
09 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बुधवार रेलवे किनारे बस्ती, चौकी सीएसईबी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी रामा सोरी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की।
आरोपी के कब्जे से Realme कंपनी का RMX 3944 मॉडल मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है, बरामद कर जब्त किया गया। विवेचना के दौरान अपराध की प्रकृति के आधार पर प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस भी जोड़ी गई। आरोपी को 09 अगस्त को दोपहर 1:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी और मोबाइल बरामदगी में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रमोद पटेल, प्रधान आरक्षक 286 गोविन्द सिंह और आरक्षक 689 रितेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































