
महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में हुई एमआईसी की बैठक, पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी से जुड़े कार्यों पर लिया गया फैसला
कोरबा, 10 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक सोमवार को महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास, निर्माण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े 22 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
एमआईसी की बैठक में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, जल निकासी, सड़क और नाली निर्माण, स्ट्रीट एवं हाईमास्ट लाइट, स्वच्छता तथा निगम की विभिन्न परियोजनाओं के संचालन-संधारण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया।
इन प्रमुख कार्यों को मिली मंजूरी
स्वीकृत प्रस्तावों में वार्ड क्रमांक 52 अयोध्यापुरी में 500 केएल ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, बाउंड्रीवाल एवं स्विच रूम निर्माण, वार्ड क्रमांक 25 शिवाजीनगर में 1500 केएल ओवरहेड टैंक एवं पाइपलाइन सहित अन्य कार्य तथा वार्ड क्रमांक 45 प्रगतिनगर में 500 केएल ओवरहेड टैंक निर्माण शामिल हैं।
इसके अलावा वार्ड क्रमांक 36 कोसाबाड़ी में रजगामार मुख्य मार्ग से रामपुर हाउसिंग बोर्ड तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नाली, वार्ड क्रमांक 37 रामपुर में वाइन शॉप से ढेंगुरनाला तक आरसीसी नाला तथा वार्ड क्रमांक 20 में साकेत भवन से चिकन दुकान तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेन निर्माण को भी स्वीकृति दी गई।
वार्ड क्रमांक 14 मुड़ापार मार्ग में रॉयल इनफील्ड शोरूम से पेट्रोल पंप तक आरसीसी नाला एवं सीसी सड़क, बरबसपुर सीबीजी प्लांट क्षेत्र में सीसी रोड, रिटेनिंग वॉल, बॉक्स कलवर्ट, पिंचिंग व बोरवेल सहित अन्य कार्य भी प्रस्तावों में शामिल हैं।
निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पंप हाउस एवं जल वितरण पाइपलाइन के मरम्मत कार्य हेतु श्रमिक उपलब्ध कराने, हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट कार्य तथा निगम की प्रचलित जलापूर्ति परियोजनाओं के डब्ल्यूटीपी और एसटीपी के संचालन-संधारण को भी मंजूरी दी गई।
इसके साथ ही 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के ब्याज की राशि से तैयार कार्ययोजना और पैनल लॉयर की नियुक्ति से संबंधित प्रस्तावों को भी एमआईसी ने स्वीकृति प्रदान की।
महापौर ने अधिकारियों को दिए समयसीमा और गुणवत्ता के निर्देश
बैठक में महापौर संजूदेवी राजपूत ने निगम के विकास एवं निर्माण कार्यों की जोनवार और वार्डवार समीक्षा की। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि जिन कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें जल्द शुरू कराया जाए और प्रस्तावित कार्यों की निविदा प्रक्रिया भी निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाए।
उन्होंने निगम की पेयजल आपूर्ति, सड़क रोशनी, उद्यान, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, भवन निर्माण अनुमति, संपदा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और कसावट लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजय कुमार चंद्रा, उर्वशी राठौर, धनकुमारी गर्ग, सरोज शांडिल्य, ममता यादव सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































