
12 घंटे चली पहचान परेड, दस्तावेजों की जांच के साथ सैकड़ों मजदूरों के लिए गए फिंगरप्रिंट

जांजगीर-चांपा, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों के सत्यापन का व्यापक अभियान चलाया। अकलतरा थाना क्षेत्र के बनाहिल स्थित जेएसडब्ल्यू महानदी कंपनी लिमिटेड में सोमवार तड़के सुबह करीब 5 बजे से पुलिस ने लगभग 12 घंटे तक पहचान परेड और दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यॉर्क के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान करीब 300 प्रवासी मजदूरों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने मजदूरों के पहचान संबंधी दस्तावेजों और अन्य आवश्यक जानकारी की जांच कर उनका सत्यापन किया।
सैकड़ों मजदूरों के लिए गए फिंगरप्रिंट
अभियान के दौरान पुलिस ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों के फिंगरप्रिंट भी लिए। वहीं जांच के दौरान एक मजदूर को संदेह के आधार पर चिन्हांकित कर उससे अलग से पूछताछ की गई। पुलिस ने मजदूरों की पहचान और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी का बारीकी से मिलान किया।
औद्योगिक क्षेत्रों पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस के मुताबिक जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों का भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच लगातार जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ निरीक्षक जय कुमार साहू, पारस पटेल, धर्मेन्द्र वैष्णव, उप निरीक्षक विनोद जाटवर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश कुमार, अशोक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल सहित अकलतरा, पामगढ़, मुलमुला, बलौदा थाना, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार और एसटीएफ जांजगीर के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































