
जशपुर, 11 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कुनकुरी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:30 बजे कुनकुरी पहुंचकर आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा में उमड़ेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री के तिरंगा यात्रा में शामिल होने को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, नागरिक और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। हाथों में तिरंगा लेकर निकलने वाली यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव का संदेश देगी।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति ने सुरक्षा एवं आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुनकुरी में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
बगिया में करेंगे रात्रि विश्राम
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निज निवास बगिया के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कुनकुरी में आज देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल देखने को मिलेगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































