
बिलासपुर, 11 अगस्त 2026। सड़क हादसों पर लगाम कसने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस बिलासपुर ने सख्त अभियान छेड़ रखा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में लगातार चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।

जनवरी से अब तक महज सात महीनों में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 2459 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। सभी प्रकरण न्यायालय भेजे गए, जहां आरोपियों पर अर्थदंड लगाया गया।

1379 चालकों के लाइसेंस निलंबित
यातायात नियमों की बार-बार अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अब केवल चालान तक कार्रवाई सीमित नहीं है। यातायात पुलिस ने सात महीने में 1379 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाने के अलावा रॉन्ग साइड ड्राइविंग, गलत लेन में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, रेड लाइट का उल्लंघन, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन जैसे गंभीर उल्लंघनों पर भी लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
शाम 6 से रात 12 बजे तक सबसे ज्यादा निगरानी
सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा में सामने आया कि शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच सड़क हादसों की संख्या अधिक रहती है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने इस समयावधि में विशेष अभियान तेज कर दिया है।
शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्टॉपर और चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। शराब के नशे में ड्राइविंग, स्टंट, ट्रिपल सवारी, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, हुल्लड़बाजी, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे मामलों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
ITMS से भी ऑनलाइन चालान
यातायात पुलिस द्वारा ITMS के माध्यम से यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर भी नियमित कार्रवाई जारी है।
तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग हादसों की बड़ी वजह
पुलिस के मुताबिक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना तथा शराब या अन्य नशे की हालत में ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। वहीं हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना दुर्घटना की स्थिति में जान गंवाने का बड़ा कारण बनता है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय धैर्य, संयम और सतर्कता बरतें तथा यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































