
कोरबा। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब दर्री में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रेस क्लब दर्री परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

समारोह में प्रेस क्लब दर्री के संरक्षक सुधीर जैन और अध्यक्ष अनिल द्विवेदी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे परिसर में भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में संरक्षक सुधीर जैन ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। वहीं अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए समाज और राष्ट्रहित में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब दर्री के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रेस क्लब दर्री में आयोजित यह समारोह राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक सरोकारों का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब दर्री के संरक्षक सुधीर जैन, अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, उपाध्यक्ष भागवत दिवान,सचिव संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष अजय राय,मणिपाल निमजा,राजेश यादव, प्रदीप मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, बी एन यादव, विकास तिवारी,अशोक कुमार अग्रवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बच्चे मौजूद रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































