featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

जशपुरनगर, 16 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर  रोहित व्यास ने शनिवार को कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। स्वतंत्रता दिवस की कलेक्टर श्री व्यास ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात कलेक्टोरेट के मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वयं को स्वस्थ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हम स्वस्थ रहेंगे, तभी राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में पूरी क्षमता के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और बदलती जीवनशैली के कारण गैर-संचारी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसे बचाव के लिए हमें अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। अनावश्यक तनाव से बचने के साथ ही नियमित रूप से व्यायाम एवं योग करें और खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक खानपान अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना केवल व्यक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अपना संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराना चाहिए। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टोरेट में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां ने कार्यक्रम को उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना से भर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button