
राजनांदगांव, 16 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति के वातावरण में गरिमापूर्वक मनाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन तथा डीएसपी के.पी. मरकाम सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में साइबर थाना, जिला विशेष शाखा (डीएसबी), जिला अपराध शाखा (डीसीबी), जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो/नक्सल सेल (डीसीआरबी), दूरसंचार शाखा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त थाना, चौकी एवं रक्षित केंद्र परिसरों में भी विधिवत ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।

समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जवानों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का उत्साह दिखाई दिया। जिलेभर में पुलिस बल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































