
जांजगीर-चांपा,16 अगस्त 26। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने देश और कर्तव्य की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना जांजगीर एवं चौकी नैला पुलिस ने शहीद जवानों की वीरता और बलिदान को स्मरण करते हुए विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

थाना जांजगीर क्षेत्र के शहीद उपनिरीक्षक लोकेश टंडन, निवासी जांजगीर, ने ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर से शिक्षा प्राप्त की थी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विद्यालय परिसर में उनकी शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में ग्राम पुटपुरा में शिक्षा प्राप्त करने वाले शहीद आरक्षक ललित खरसन की वीरता और देश सेवा को याद करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वहीं चौकी नैला पुलिस द्वारा ग्राम सिवनी के गणमान्य नागरिकों के साथ शहीद प्रधान आरक्षक रामशंकर पाण्डेय की वीरता एवं शहादत का स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण सहित चौकी प्रभारी नैला रंजीत सिंह कंवर एवं आरक्षक दिलीप सिंह, थाना जांजगीर उपस्थित रहे।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने शहीद जवानों के बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शहीदों की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































