featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी पहले से ही एक अन्य मारपीट के मामले में जिला जेल कोरबा में निरुद्ध है।

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए गौरव नायक (20 वर्ष), निवासी मुड़ापार, कोरबा को गिरफ्तार किया।

सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे आरोपी

पूछताछ और मेमोरेंडम कथन में आरोपी गौरव नायक ने अपने साथी कौवा उर्फ फैजान के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ऐसे स्थानों की तलाश करते थे, जहां लोग अपनी मोटरसाइकिलें सुनसान जगह पर खड़ी करते थे।

मौका मिलते ही आरोपी मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे। पुलिस के अनुसार, कौवा उर्फ फैजान मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल को ऑन करता था और इसके बाद दोनों चोरी के वाहन को लेकर फरार हो जाते थे।

कोरबा और रायगढ़ की चोरी का खुलासा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें

01 मोटरसाइकिल — मानिकपुर क्षेत्र से चोरी

02 मोटरसाइकिल — थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी

01 मोटरसाइकिल — थाना उरगा क्षेत्र से चोरी

01 मोटरसाइकिल — थाना कोतवाली, रायगढ़ क्षेत्र से चोरी

इस कार्रवाई से कोरबा और रायगढ़ जिले में हुई मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है।

साथी पहले से जेल में बंद

मामले में शामिल कौवा उर्फ फैजान वर्तमान में एक अन्य मारपीट के प्रकरण में जिला जेल कोरबा में निरुद्ध है। पुलिस द्वारा चोरी के इस मामले में उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी गौरव नायक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं चोरी की अन्य घटनाओं, संभावित अन्य साथियों और चोरी की संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button