featuredछत्तीसगढ़

ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार

पुलिस बैंड के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

जांजगीर-चांपा पुलिस की अनुकरणीय पहल — चोरी गए मुकुट व आभूषणों की वापसी के बाद विधिवत शुद्धिकरण एवं पुनः श्रृंगार

ग्राम महंत की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया

जांजगीर – चांपा। जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत स्थित प्रसिद्ध मां चंडी दाई मंदिर में आज श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुछ दिन पूर्व मंदिर से मां के सिर पर सजे चांदी के मुकुट एवं सोने के आभूषण चोरी होने की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली थी।

पुलिस की इसी कार्रवाई के बाद आज पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में SDOP चांपा  लौकेश बंसल, DSP अजाक पीपीपी सतरूपा तारम, थाना प्रभारी नवागढ़ मणिकांत पाण्डेय, गणमान्य नागरिक देवेश सिंह सहित पत्रकार साथी एवं ग्रामीणजन की उपस्थित में मां चंडी दाई के चोरी गए मुकुट एवं आभूषणों को न्यायालय से सुपुर्दनामा में प्राप्त कर विधिवत शुद्धिकरण कराया गया और पूरे विधि- विधान एवं श्रद्धा के साथ मां चंडी दाई का पुनः भव्य श्रृंगार किया गया।

भरम बाबा से निकली भव्य शोभायात्रा

इस अवसर पर भरम बाबा मंदिर से मां चंडी दाई मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पुलिस बैंड की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी एवं ग्रामीणजन शोभायात्रा में शामिल हुए और मां चंडी दाई के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पुलिस की कार्रवाई से लौटी श्रद्धालुओं की आस्था

मंदिर में चोरी की घटना से जहां ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल था, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई सामग्री की बरामदगी ने लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया। आज मां का पुनः श्रृंगार होने के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास फिर से देखने को मिला।

ग्राम महंत में महिला कमांडो टीम का गठन

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्राम महंत की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। महिला कमांडो ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, अपराधों के प्रति जागरूकता तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button