featuredछत्तीसगढ़

राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करें: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

समीक्षा बैठक मेें राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

बालोद, 21 अगस्त 2026।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति पर सराहना व्यक्त की। श्रीमती मिश्रा ने सभी राजस्व अधिकारियों को अविवादित नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने राजस्व प्रकरणों के अंतर्गत तहसीलवार अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, अवैध वृक्ष कटाई, त्रुटिसुधार तथा ई-कोर्ट के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा उन्होने नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, डिजिटल क्राॅफ्रट सर्वेक्षण, एग्रीस्टेक पंजीयन, ऑटो डायवर्सन, संयुक्त वन सर्वेक्षण के अलावा शासन के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आई-गोट कर्मयोगी पोर्टल में प्रत्येक माह प्रशिक्षण के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार स्वयं तथा अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों का प्रतिमाह न्यूनतम 01 घण्टे आई-गोट कर्मयोगी प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण हेतु सर्वेक्षण के कार्य तथा मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल के लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा असर्वेक्षित ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button