featuredछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती का लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोप में 21 वर्षीय युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास, निवासी खरसिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती की वर्ष 2022 से आरोपी से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को आरोपी ने अपने घर बुलाकर प्रेम और शादी का वादा किया तथा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में ले गया, जहां भी शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर युवती को अपने रिश्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया। वहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की बात रिपोर्ट में सामने आई।

28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा। कुछ दिनों बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने युवती की जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट भी की। इसके बाद युवती 15 अगस्त को अपने गांव लौट आई।

डर के कारण युवती ने तत्काल अपनी मां को घटना की जानकारी नहीं दी। 23 अगस्त को मां के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद वह थाना खरसिया पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में उसके गांव में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button