featuredकोरबाछत्तीसगढ़

खेलो इंडिया संवाद ’’ खेल की बात- पी.एम. के साथ ’’ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों,खेल संगठनों, युवाओं व आमनागरिकों से खेलों की महत्ता पर किया वर्चुअल संवाद

कोरबा 28 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आज कोरबा में खेलो इंडिया संवाद ’’ खेल की बात-पी.एम.के साथ ’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों, खेल संघों के प्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों व युवाओं व आमनागरिकों से खेलों की महत्ता पर वर्चुअल  संवाद किया, कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपनी उपस्थिति देते हुये प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल संवाद को सुना, इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमेनगण, खिलाडीगण, खेल संघों के प्रतिनिधि सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में खेलो इंडिया संवाद ’’ खेल की बात-पी.एम.के साथ ’’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त गुरूवार को किया गया, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने खेल दिवस की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी तथा कहा कि खेल दिवस मॉं भारती के महान संतान ध्यानचंद जी को समर्पित है, उन्होने कहा कि खेलो को जीवन में बहुत अधिक महत्व है, विगत 12 वर्षो के दौरान देश में खेलों का तेजी से विकास हुआ है, खेलों के सरकार कितनी गंभीर है, यह आज का कार्यक्रम प्रत्यक्ष उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि भारत में स्पोर्टस बेहतर प्रोफेशन के रूप में उभरा है तथा स्पोर्ट्स हमारी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। उन्होने कहा कि एक स्वस्थ समाज के लिये, एक स्वस्थ राष्ट्र के लिये, खेलों का अधिकाधिक विकास आवश्यक है, खेल हमें एक बेहतर प्रतियोगी बनाता है, एक खिलाड़ी की सफलता से परिवार, स्कूल, कालेज, उसका शहर, जिला व राज्य की पहचान मजबूती होती है। उन्होने आगे कहा कि हम देखते हैं कि जिन खेलों में दूसरे देश जीतते हैं, उन खेलों में हम शामिल ही नहीं होते, हमें खेलों का दायरा बढ़ाना होगा, इनमें शामिल होना होगा तथा अपनी प्रतिभागिता बढ़ानी होगी, सरकार खेलों के विकास के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में व्यापक रूप से कार्य हो रहे हैं।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में खेलों के विकास के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं तथा खेलों के विकास व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं खेल प्रतिभा निखारने हेतु अनेक महती योजनाएं संचालित हैं। केारबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 12 वर्षो के दौरान देश में खेलों के विकास व बेहतरी के लिये ऐतिहासिक रूप से कार्य किया है, जिसके लिये मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति दिल से आभार प्रकट करता हूॅं। कार्यक्रम को सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भी  संबोधित किया, वहीं स्वागत भाषण आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के द्वारा दिया गया तथा आभार प्रदर्शन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य व पार्षद हितानंद अग्रवाल, धनकुमारी गर्ग, सत्येन्द्र दुबे, फिरतराम साहू, अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, भानुमति जायसवाल, जनकसिंह राजपूत, लक्ष्मण श्रीवास, ममता यादव, धनश्री साहू, राधा महंत, पंकज देवांगन, प्रेमकुमार साहू, वर्षा दिनेश वैष्णव, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री, सीमा कंवर, राकेश वर्मा, रामाधार पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र पाण्डेय, प्रफुल्ल तिवारी, सुशील गर्ग, राजेन्द्र जायसवाल, अनिल द्विवेदी, एसडीएम सरोज महिलांगे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय, अपर आयुक्त पवन वर्मा, खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, अरूण मिश्रा, आदि के साथ काफी संख्या में खिलाडीगण, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खेल प्रेमी, अधिकारी कर्मचारीगण व आमनागरिकगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button