featuredखेलछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 241 बस्तरिया बटालियन का शानदार आयोजन

सेड़वा में वॉलीबाल मैच के जरिए दिया ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश


जगदलपुर, 29 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को सीआरपीएफ की 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा जिला बस्तर के ग्राम सेड़वा स्थित मुख्यालय परिसर में एक वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य “खेलेगा भारत जीतेगा भारत” के संदेश को प्रसारित करने के साथ-साथ क्षेत्र में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सशक्त बनाना था।
प्रतियोगिता का मुख्य और बेहद रोमांचक मुकाबला ग्राम सेड़वा की स्थानीय वॉलीबाल टीम और 241 बस्तरिया बटालियन की टीम के बीच खेला गया। कोर्ट पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश, ऊर्जा और उच्च स्तरीय खेल भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया, जिसमें अंततः 241 बस्तरिया बटालियन की टीम ने अपने शानदार और सधे हुए प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।
इस आयोजन के माध्यम से सुरक्षा बलों के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास किया गया, जिससे स्थानीय युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह जगाया जा सके। समापन के अवसर पर बटालियन की ओर से युवाओं को खेलों के माध्यम से एक स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया तथा विजेता व सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार, उप कमाण्डेंट निरंजन कुमार निराला, उप कमाण्डेंट प्रमोद कुमार मीणा सहित बटालियन के अधीनस्थ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button