featuredछत्तीसगढ़

दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी, एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू

50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी

जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव व महापौर संजय पाण्डे के सतत प्रयासों के फलस्वरूप जगदलपुर नगर निगम और एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न हुआ है। इस समझौते के तहत एनएमडीसी नगरनार द्वारा अपने सीएसआर मद से दलपत सागर के संरक्षण और सफाई कार्य के लिए कुल 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम चरण के कार्यों के लिए 20 लाख रुपए की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।

दलपत सागर में लंबे समय से फैली जलकुंभी नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए गहरी चिंता का विषय बनी हुई थी। अब इस वित्तीय सहयोग के जरिए जगदलपुर नगर निगम पूरी कार्ययोजना के साथ सघन सफाई अभियान चलाएगा, जिससे जलकुंभी को हटाकर इस विशाल सरोवर को उसका नैसर्गिक स्वरूप लौटाया जा सके। एमओयू के दौरान कलेक्टर  आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा और एनएमडीसी नगरनार की ओर से अधिशासी निदेशक  टीपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक  बान सिंह यादव, सहायक महाप्रबंधक विनोद पांडे उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button