featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जन्माष्टमी पर शिव हनुमान मंदिर जमनपाली में आज रात गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

दिनभर हुई पूजा-अर्चना, रात 12 बजे होगा कान्हा का जन्मोत्सव भक्ति में डूबेगा जमनपाली

कोरबा,जमनपाली 04 सितंबर26। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिव हनुमान मंदिर, जमनपाली में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा दिनभर मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण एवं हनुमान जी का आशीर्वाद लिया गया।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं में आज रात होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठेगा।

इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजन में संरक्षक कौशल देवांगन,गौरी शंकर अग्रवाल, अध्यक्ष भुनेश्वर दुग्गल, सचिव आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परविंदर सिंह,सुरेश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,मनोज वर्मा,राजेश अग्रवाल,संजय कूर्मवंशी,अंजय अग्रवाल, डॉ गोपाल वनगोस्वामी,रामकुमार सोनीकर, नारायण राजपूत,संदीप तिवारी,ललित जायसवाल,सोनल सिंह,मंदिर पुजारी राजाराम पांडेय एवं धीरेन्द्र शर्मा, नवल साहू,प्रबल तिवारी,रामेश्वर चन्द्रा,सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहेंगे।

रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ जन्माष्टमी पर्व को हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।

जन्माष्टमी की रात्रि को लेकर जमनपाली में विशेष उत्साह है। जैसे ही घड़ी की सुई 12 बजेगी, मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास छाएगा और भक्त श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होकर मंगल आरती करेंगे।

शिव हनुमान मंदिर जमनपाली में आज की रात आस्था, भक्ति और उल्लास के नाम होगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button