featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सशक्त ऐप ने खोली चोरी की बाइक की गुत्थी, दर्री पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कोरबा,05 सितंबर 2026। थाना दर्री पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में ‘सशक्त ऐप’ के जरिए बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में मिली हीरो सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल की डिजिटल जांच की गई तो उसका चोरी का पूरा रिकॉर्ड सामने आ गया।

दरअसल, 05 सितंबर को चेकिंग के दौरान दर्री पुलिस को मोटरसाइकिल क्रमांक CG-12-AV-1387 लावारिस अवस्था में मिली। पुलिस टीम ने वाहन की जानकारी तत्काल सशक्त ऐप में दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। ऐप में वाहन के चेचिस नंबर ME4JC677EJ8169808 और इंजन नंबर JC67E84175032 को सर्च किया गया।

तकनीकी मिलान में सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल गुलाम मुस्तफा (26 वर्ष), निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा की है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि बाइक 14 अगस्त 2026 को चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 21 अगस्त 2026 को चौकी CSEB, थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 741/2026 के तहत दर्ज की गई थी।

डिजिटल पुलिसिंग से चंद मिनटों में खुला राज

सशक्त ऐप के माध्यम से वाहन के इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस को तत्काल उसका पुराना रिकॉर्ड उपलब्ध हो गया। इससे न केवल वाहन के वास्तविक मालिक की पहचान हुई, बल्कि चोरी की घटना से उसका सीधा संबंध भी सामने आ गया।

दर्री पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि तकनीक के इस्तेमाल से चोरी के मामलों की जांच और वाहन बरामदगी को तेज एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। मौके पर ही डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की सुविधा पुलिस के लिए महत्वपूर्ण हथियार साबित हो रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button