जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, महिला ने खींचा एक आरोपी का नकाब; पुलिस ने जारी कराया संदिग्ध का स्केच, आम जनता से मांगी मदद
जांजगीर-चांपा। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि घर में अकेली महिला को निशाना बनाकर लूट और मारपीट की वारदात को अंजाम दे दिया। 12 नवंबर 2026 को दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति जबरन एक महिला के घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर मौके से फरार हो गए।
घटना के दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए भाग रहे आरोपियों में से एक का नकाब खींच लिया। इससे महिला ने उसका चेहरा देख लिया और पहचानने की बात कही है। महिला द्वारा बताए गए हुलिए एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार कराया है।
पुलिस ने जारी किया संदिग्ध का स्केच, जनता से सहयोग की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जारी किए गए स्केच में दर्शाए गए हुलिए का कोई व्यक्ति कहीं दिखाई देता है या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
इन नंबरों पर दें सूचना
– थाना कोतवाली : 9907821111
– पुलिस कंट्रोल रूम : 9479193199
पुलिस ने अपील की है कि सूचना देने वाले नागरिक अपराधियों तक पहुंचने और मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जनसहयोग से अपराध नियंत्रण और आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।







