पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावार के सानिध्य में पीटीएस माना में हुआ भव्य समारोह, महिला एवं पुरुष आरक्षकों ने किया शानदार मार्चपास्ट




रायपुर,मेघा तिवारी। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), माना रायपुर के परेड ग्राउंड में शनिवार को 76वें सत्र के महिला एवं पुरुष नव आरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (अजाक)बालाजी राव सोमावार तथा संस्था प्रमुख एवं पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की उपस्थिति में कुल 642 नव आरक्षकों ने उत्कृष्ट सेवा की शपथ ली। इनमें 208 महिला एवं 434 पुरुष नव आरक्षक शामिल रहे।
प्रशिक्षण से तराशे जाते हैं पुलिस के जवान : बालाजी राव सोमावार

मुख्य अतिथि बालाजी राव सोमावार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण सदैव व्यक्तित्व और कार्यक्षमता को तराशने की प्रक्रिया है। उन्होंने नव आरक्षकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने की प्रेरणा दी। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इनडोर एवं आउटडोर अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
संस्था प्रमुख एवं पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग ने प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि बुनियादी प्रशिक्षण के माध्यम से जवानों को न केवल पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और तकनीकी दक्षता से परिचित कराया गया, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेह, संवेदनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में भी तैयार किया गया है।

परेड कमांडर रानू राज ने किया परेड का नेतृत्व
दीक्षांत परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रानू राज (कोरबा) ने किया, जबकि टूआईसी चितरंजन बघेल (जांजगीर-चांपा) ने सहायक भूमिका निभाई। समारोह में प्लाटून क्रमांक 01 से 16 तक का नेतृत्व विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षुओं ने किया। इनमें खिलेश्वर कुमार (दुर्ग), पीयूष कुमार सेन (बालोद), पुरण कुमार (बालोद), राजा बाबू (कोरबा), विष्णु ठाकुर (सूरजपुर), गरिमा सिदार (रायगढ़), सावित्री (एमसीबी), गायत्री साहू (बालोद), उन्नति केंवट (बिलासपुर), पूजा कश्यप (बिलासपुर), वीरेंद्र मीनपाल (बालोद), वेदप्रकाश निषाद (बालोद), संजय पैकरा (सूरजपुर), हरीलाल चौहान (रायगढ़), रंजीत वर्मा (बेमेतरा) एवं संदीप कुजूर (कोरबा) शामिल रहे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को मिला सम्मान
प्रशिक्षण के दौरान सर्वांगीण प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में प्रभु कुमार (जशपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में अंजली (मुंगेली) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा विभिन्न विषयों, अनुशासन एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में गुलशन कुमार, जितेश कुमार, मानसी, प्रेम कुमारी, ओमेश्वरी, मोनिका, गरिमा सिदार, प्रियंका यादव, परमजीत सिंह नेताम, प्रभु कुमार, शिव कुमार यादव, दीपक वर्मा, करन कुमार राकेश, राकेश भगत, श्याम सुंदर, यशवंत कुमार राठौर, अंजली, नविता सोनी, गितिका वीरसूर्या, कोमल प्रसाद, नरोत्तम, शिवा, लोकेश कुमार, लोकेश, परमेश्वर सिंह, तुलेश कुमार यादव, जानकी साहू, गीतू सोरठे, शांति उरांव, सीमा तुर्किया, सरिता कुमारी, हेमसागर गुप्ता, भारती यादव, रीता एवं भगत कुमार पटेल शामिल रहे।
आधुनिक पुलिसिंग से लेकर शारीरिक दक्षता तक दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों से आए जवानों को कानून, पुलिस विज्ञान, अपराध शास्त्र, कंप्यूटर, साइबर अपराध, नक्सल समस्या एवं शहीदों के योगदान से संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही शारीरिक दक्षता एवं साहसिक गतिविधियों के अंतर्गत पीटी, योग, अनआर्म्ड कॉम्बैट, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग, स्लेदरिंग सहित आधुनिक हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य नव आरक्षकों को आधुनिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाना और उन्हें प्रभावी पुलिसिंग के लिए तैयार करना रहा।
उप पुलिस अधीक्षक अर्चना चौधरी ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अर्चना चौधरी ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना रायपुर परिवार की ओर से मुख्य अतिथि, उपस्थित पुलिस अधिकारियों, विशिष्ट एवं सम्मानित अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, गणमान्य नागरिकों तथा प्रशिक्षार्थियों के परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
दीक्षांत परेड के साथ ही 642 नव आरक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण का सफल समापन हुआ। अब ये सभी नव आरक्षक प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।







