featuredछत्तीसगढ़

जिले के अंतिम छोर कुरू में जागरूकता का बड़ा संदेश: एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे जन-जागरूकता शिविर, नशामुक्ति मॉडल की सराहना

ऑपरेशन आघात” के असर से जोबी क्षेत्र के 28 में 24 गांव नशामुक्ति की ओर, मातृशक्ति के अभियान को एसएसपी ने बताया मिसाल

नशा मुक्ति, वन्यजीव संरक्षण और जन-पुलिस समन्वय पर केंद्रित कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद

रायगढ़। जिले के अंतिम छोर और खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरू जनजागरण, नशामुक्ति और सामाजिक चेतना का केंद्र बना, जहां पुलिस चौकी जोबी द्वारा जन-जागरूकता शिविर एवं नशा मुक्ति-वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना और छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल ने बताया कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के विरुद्ध कार्रवाई के साथ समाज को जागरूक करने का समानांतर अभियान भी चलाया जा रहा है। जोबी पुलिस और महिला समूहों के सतत प्रयास से क्षेत्र के 28 गांवों में से 24 गांव नशामुक्ति की दिशा में अग्रसर हो चुके हैं, जो एक सामाजिक परिवर्तन की मिसाल बन रहा है। क्षेत्र की महिलाएं पुलिस के साथ शराब से नव युवकों को दूर करने स्वयं आगे आयी हैं, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और विक्रय के मामलों में कमी आयी है ।

अपने प्रेरक उद्बोधन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मातृशक्ति की भूमिका को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने नशे को सामाजिक बुराई मानकर जिस इच्छाशक्ति से इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया है, वह केवल पुलिस अभियान नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति है। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ नशा छोड़ने का अभियान नहीं, बल्कि समाज को मुख्यधारा में लौटाने का आंदोलन है।” एसएसपी ने महिलाओं की इस लड़ाई को सलाम करते हुए कहा कि जोबी क्षेत्र का मॉडल पूरे रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के लिए उदाहरण बन रहा है।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही स्थायी बदलाव संभव है और जोबी क्षेत्र में यह समन्वय जमीन पर दिख रहा है। उन्होंने एसडीओपी प्रभात पटेल, चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर और स्थानीय पुलिस टीम की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक पुलिसिंग की प्रभावी मिसाल बताया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी खरसिया सीताराम ध्रुव, चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश : “नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, समाज की साझी जिम्मेदारी है—जोबी का मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त