छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा 23 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, सिकल सेल अभियान, चिरायु कार्यक्रम, एनआरसी, एन.क्यु.ए.एस सर्टिफिकेशन सहित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में आमजनो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सभी चिकित्सा अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिले के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड विजिट करने निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को प्रेरित करने, गर्भवती महिलाओं की जानकारी एकत्र कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान कर जागरूक करने, हाई रिस्क गर्भवर्ती माताओं का विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अस्पतालों में उपलब्ध संसाधन, दवाओं की आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने अस्पतालों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं जानकारी ली एवं अस्पतालों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और डॉक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्रो में बच्चो को भर्ती की जानकारी ली एवं कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्रो में बच्चो को इस तरह से आहार दिया जाए की बच्चे कुपोषण से सुपोषण की ओर अग्रसर हो। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सीएमएचओ को हर सप्ताह में बीएमओ एवं बीपीएमओ की बैठक लेकर विकासखण्डवार प्रगति की समीक्षा करें। कलेक्टर ने सिकल सेल कार्यक्रम अंतर्गत लक्ष्य अनुसार शत पतिशत हितग्राहीयो की जॉच एवं कार्ड का वितरण करने के निर्देश दिये गये। चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत शत प्रतिशत बच्चो का परीक्षण करने कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान