Tuesday, November 11, 2025

            यातायात पुलिस जांजगीर की सराहनीय पहल, रोड में घुमने वाले गायों/बैलो के गले पर रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है

            Must read

              सड़क दुघर्टनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित बचाव के लिए गायों/बैलों के गले में रेडियम पट्टी लगाया गया

              जांजगीर मुख्यालय रोड/हाइवे रोड में घुमंतु गायों/बैलो पर रेडियम पट्टी लगाया गया

              जांजगीर- चाम्पा।विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का अभियान जिला पुलिस जांजगीर द्वारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्ग दर्शन में जिले के हाइवे रोड/मुख्यालय जांजगीर के रोड पर घुमंतु गाया/बैलो को पकड़कर गले में सुरक्षार्थ रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है। जिससे रात्रि में रेडियम पट्टी पर प्रकाश पड़ने पर वाहन दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।

              उपरोक्त अभियान में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर एवं यातायात पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article