कोरबाछत्तीसगढ़

04 दिसंबर तक मनाया जाएगा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

कोरबा 21 नवंबर 2024। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत लैंगिक समानता तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता बढ़ाने के लिए जिले में 21 नवंबर 2024 से 04 दिसंबर 2024 तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही पुरूष नसबंदी और निरोध के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु हर साल पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाता है।
पुरूष नसबंदी पखवाड़े को दो भागों में बॉंटा गया है, जिसके प्रारंभिक चरण अंतर्गत 21 नवंबर से 27 नवंबर तक पखवाड़ा के सुचारू संचालन हेतु तैयारियों पर पर ध्यान केन्द्रीत किया जाएगा। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विशेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर किया जाएगा तथा परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जनता को जागरूक कर, समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर कमोडिटी की उपलब्धता, सेवाओं की उपलब्धता, प्रशिक्षण इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ, तथा मितानिनों के द्वारा जनजागरूकता हेतु सास-बहु सम्मेलन, सही समय पर विवाह, स्वास्थ्य जन्म अंतरा, प्रसव उपरांत परिवार नियोजन, परिवार नियोजन में पुरूष सहभागिता एवं गर्भपात उपरांत परिवार नियोजन, तथा परिवार नियोजन के लिए गर्भनिरोधक दवाईयां की जानकारी दी जाएगी तथा इच्छुक जोड़ों की पहचान, संवेदीकरण और पंजीकरण किया जाना है।
इसी प्रकार 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2024 तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का द्वितीय चरण (सर्विस डिलिवरी) आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्य दंपतियों को उसकी पसंद अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन एवं जिला चिकित्सालय तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पुरूष एवं महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में स्थिरीकरण पखवाड़े का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना है साथ ही पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देना है। 21 नवंबर से 04 दिसंबर तक तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के साधन निःशुल्क उपलब्ध हैं इसमें पुरूष एवं महिला नसबंदी, निरोध, गर्भनिरोधक गोली, इंजेक्शन कॉपर टी जैसी सुविधाए शामिल हैं। नसबंदी उपरांत हितग्राहियों को महिला नसबंदी हेतु रुपये 2000 तथा पुरूष नसबंदी हेतु 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।
कलेक्टर अजीत वसंत तथा सीएमएचओ ने जिले के परिवार नियोजन के पात्र इच्छुक दंपतियों से अपने परिवार को सीमित रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पुरुष नसबंदी तथा परिवार नियोजन के अस्थाई साधन का उपयोग करने की अपील की है। जिससे उनका परिवार सुखी और खुशहाल हो सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान